हरिद्वार पहुंचे सीएम धामी, शास्त्रोत्सव समापन समारोह में रामदेव संग की शिरकत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंच चुके हैं, जहां वे पतंजलि विश्वविद्यालय में आयोजित शास्त्रोत्सव समापन समारोह में शामिल हो रहे हैं। इस भव्य आयोजन में देशभर के संस्कृत संस्थानों के छात्र और विद्वान जुटे हैं।
सीएम धामी के साथ योगगुरु स्वामी रामदेव भी मौजूद हैं। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है। समारोह में भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत भाषा के संरक्षण पर गहन चर्चा हो रही है। संस्कृत विद्वानों के विचारों को सुनने के बाद सीएम धामी राज्य में पारंपरिक शिक्षा को और सशक्त बनाने पर जोर दे रहे हैं। उनके इस दौरे को शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण