सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा
देहरादून: उत्तराखंड चारधाम की यात्रा 30 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही शुरू होने जा रही है. जिसकी तैयारियों में संबंधित विभाग जुटे हुए हैं. एक ओर चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. दूसरी ओर सरकार भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दे रही है. इसके साथ ही राज्य सरकार, चारधाम मंदिर के आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने पर भी जोर दे रही है ताकि चारधाम यात्रा के शुरुवाती दौर में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। चारधाम यात्रा के लिए 20 मार्च से श्रद्धालुओं की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके तहत 21 मार्च की शाम तक 3 लाख 80 हजार श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।साथ ही तैयारियों के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा चारधाम यात्रा के तैयारियों की वो खुद समीक्षा कर रहे हैं। चारधाम यात्रा को और व्यवस्थित करने के लिए चारधाम यात्रा प्राधिकरण का गठन करने जा रहे है. चारधाम यात्रा प्राधिकरण यात्रा को विधिवत संचालित करेगी. इसके साथ ही चारधाम देवालयों के आसपास के जो स्थान है उसको भी डेवलप करने पर विचार कर रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण