वरिष्ठ IAS अधिकारी आनंद वर्धन को धामी सरकार ने बनाया नया मुख्य सचिव
देहरादून: उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। वही वर्तमान सचिव राधा रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। जिसकी वजह से उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की गई है। राज्य में सीनियर अधिकारी होने की वजह से उनका चुनाव लगभग तय ही माना जा रहा था। जिस पर राज्य सरकार ने मुहर लगा दी।
धामी सरकार ने आईएएस वर्धन को लेकर आदेश जारी किया है। जिसमें लिखा है, ‘शासन द्वारा कार्यहित में आपको (आईएएस आनंद वर्धन) दिनांक एक अप्रैल, 2025 से मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन के पद पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है। कृपया तदनुसार नवीन पदभार ग्रहण करने का कष्ट करें।’ बता दें कि एक अप्रैस से मुख्य सचिव का पदभार संभालने वाले वर्धन वर्तमान में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
आनंद वर्धन 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य सचिव की रेस में उनका नाम सबसे आगे चल रहा था क्योंकि वे सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। वे 2027 में रिटायर हो जाएंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण