सहारनपुर के बाद उत्तराखंड के मंगलौर में भी फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बाद अब उत्तराखंड के मंगलौर में भी फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, ईद की नमाज के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमा कुछ लोगों ने फिलिस्तीन का झंडा थामे जुलूस निकाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में हलचल मच गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, झंडा लहराने के दौरान कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। प्रशासन को जब इस घटना की जानकारी मिली, तो अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी।
अब सवाल उठता है कि आखिर सार्वजनिक स्थान पर विदेशी झंडा लहराने का मकसद क्या था? प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह मामला अब चर्चा का विषय बन चुका है और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण