मिलावटी कुट्टू के आटे से पुरे प्रदेश मे मचा हड़कंप! हरिद्वार में हुए सख्त कार्रवाई
हरिद्वार– देहरादून और हरिद्वार में मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से सैकड़ों लोग बीमार हो गए थे , जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। देहरादून में 100 से अधिक लोग ओर लक्सर में भी दर्जनों लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिनका इलाज चल रहा है इस गंभीर मामले के बाद प्रशासन ने हरिद्वार में सघन छापेमारी अभियान चलाया। आज हरिद्वार जिले में तीन टीमों ने भगवानपुर, सिडकुल और हरिद्वार के कई बाजारों में छापा मारकर थोक और रिटेल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच की। इस दौरान तीन कारोबारियों के प्रतिष्ठानों से कुट्टू के आटे के सैंपल लिए गए और 25 किलो आटा जब्त किया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने विक्रेताओं को साफ-सफाई और खाद्य मानकों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी है। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि मिलावटखोरी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण