देहरादून के मियांवाला का नाम बदलने पर धामी सरकार करेंगी पुनर्विचार
देहरादून: उत्तराखंड में इन दिनों सड़क वा क्षेत्र का नाम बदले जाने पर खूब राजनीति हो रही है। तो वही कांग्रेस के विरोध के बीच भाजपा के विधायक उमेश शर्मा काऊ समेत कई नेता मुख्यमंत्री को नाम बदलने पर बधाई तक दे चुके हैं। लेकिन इस बीच मियांवाला के कुछ लोगों के विरोध के बाद अब क्षेत्र का नाम बदलने को लेकर फिर से पुनर्विचार करने का निर्णय लिया गया है। देहरादून जिले में मियांवाला क्षेत्र का नाम बदलने को लेकर सरकार पुनर्विचार करने जा रही है. क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे विरोध और स्थानीय लोगों की मांग के बाद मुख्यमंत्री ने इस मामले में फिर से विचार करने का भरोसा दे दिया है। राज्य में देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के कई क्षेत्रों और सड़कों के नाम बदले जाने का फैसला किया गया था. मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में अधिकारियों को आदेश भी जारी कर दिए थे। हरिद्वार जिले में 8 क्षेत्र और सड़कों के नाम बदलने का फैसला लिया गया था। इसी तरह नैनीताल जिले में दो सड़कों का नाम बदलने पर मुहर लगी थी. जबकि उधम सिंह नगर में भी एक पंचायत क्षेत्र का नाम बदलने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। जबकि देहरादून जिले में चार क्षेत्रों के नाम बदलने का मन बनाया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण