क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली कोटद्वार का अर्धवार्षिक निरीक्षण
कोटद्वार: क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा कोतवाली कोटद्वार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम महोदया द्वारा गार्द का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात कोतवाली में रखी सरकारी सम्पत्ति,थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। थाना मालखाना का निरीक्षण करते हुए लंबित मालों का यथाशीघ्र निस्तारित करने हेतु, थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों की प्रविष्टियों की जांच कर अभिलेखों का उचित रखरखाव करने तथा उन्हें अध्यावधिक रखने हेतु निर्देश दिए गए। इसके उपरांत कोतवाली के असलाह, कारतूस,आपदा उपकरणों, दंगा नियंत्रण उपरणों का निरीक्षण कर उनके रखरखाव की जानकारी की गई तथा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से असलाह/शस्त्रों के खोलने-जोड़ने की कवायद करवाकर जानकारी ली गई। इसके उपरांत महोदया द्वारा सभी विवेचकों की मीटिंग लेकर उन्हें लंबित विवेचनाओं, लंबित प्रार्थना पत्रों और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को कर्मिकों का अनुशासन/टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने, बैरिकों व आवासीय परिसर को साफ-सुथरा रखने, सरकारी सम्पत्ति का रखरखाव व देखभाल ठीक रखने तथा उच्चाधिकारियों से निर्गत दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात थानें में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गयी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज