मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में किया प्रतिभाग
हरिद्वार– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह अपने एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे । भेल हैलीपेड पर भाजपा विधायक ओर कार्यकताओं ने सीएम धामी का भव्य स्वागत किया इसके बाद मुख्यमंत्री ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभाग किया ।इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर कहा कि चार धाम यात्रा की तैयारी अंतिम चरण में है। सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। दो दिन पहले चार धाम यात्रा की तैयारी की समीक्षा बैठक की गई है। सरकार की प्राथमिकता है कि चार धाम यात्रियों को किसी तरह की असुविधा ना हो और यात्रा उनके लिए सरल और सुगम हो। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी स्टेक होल्डर के साथ समन्वय में बनाकर चार धाम यात्रा को सफल बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। वही वक्त बिल संशोधन कानून पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये एक ऐतिहासिक कदम है। उत्तराखंड में भी हजारों वक्फ बोर्ड की संपत्ति से जुड़े हजारों मामले हैं। अब ये सभी संपत्तियां सरकार के नियंत्रण में आएगी और जनहित के कामों के लिए इनका इस्तेमाल हो सकेगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण