मौसम विभाग ने राज्य के सभी 13 जिलों में बारिश का अलर्ट किया जारी
देहरादून: उत्तराखंड में आज पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी। बारिश से कई पहाड़ी जिलों में जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया था। ऐसे में आज होने वाली बारिश से सावधान रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी जिले में अधिकांश जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी. ऐसी ही बारिश की भविष्यवाणी चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल जिलों के लिए भी की गई है। हरिद्वार जिले में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में अधिकांश जगह हल्की और मध्यम बारिश का अलर्ट दिया गया है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात