पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट जसबीर राणा ने एलपीजी सिलैण्डर,डीजल,पेट्रोल,बिजली आदि के बड़े हुए दामों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया
कोटद्वार:–भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार एलपीजी सिलैण्डर,डीजल,पेट्रोल,बिजली आदि के दाम बढाकर आर्थिक रूप से आम जनता की कमर तोडने का काम कर रही है।
कांग्रेस के बरिष्ठ नेता पूर्व राज्यमंत्री एडवोकेट जसबीर राणा ने कहा कि केन्द्र की सरकार ने डीजल,पेट्रोल,एलपीजी सिलैण्डर के दाम एक फार फिर बढाकर जनता पर आर्थिक बोझ बढाने का कार्य किया है विगत ग्यारह वर्षों में मंहगाई तीन गुना से अधिक बढ गयी है तथा सरकार अपने वादे के मुताबिक रोजगार उपलब्ध नही करा रही है जिस कारण आम आदमी का परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।
उन्हौंने कहा कि केन्द्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार जनता का शोषण करने मे कोई कसर नहीं छोड रही है बिजली,पानी के दाम सहित विभिन्न करो में वृद्धि जिसका जीता जागता उदाहरण है,ग्रीष्मकाल मे जनता पानी मांग रही है लेकिन प्रदेश सरकार गांव गांव मे शराब की दुकाने खोलने मे मस्त है,निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस और मंहगी किताबे बेचने वाले शिक्षा माफिया पर सरकार का कोई अंकुश नही है। उन्होंने सरकार को आगाह किया है कि सरकार बढती हुई मंहगाई पर लगाम लगाकर अपने वायदे के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराये तथा जहां जहां शराब की दुकानें खोलने का स्थानीय जनता विरोध कर रही है उन दुकानो को तत्काल प्रभाव से निरस्त करे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी