हरिद्वार में ड्रिंक एंड ड्राइव पर चला पुलिस का डंडा, देर रात तक चला चेकिंग अभियान
हरिद्वार में अब शराब पीकर वाहन चलाना आपको भारी पड़ सकता हैं क्योंकि हरिद्वार पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ कड़ा अभियान छेड़ दिया है।एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जिले भर में देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस की टीमें मुस्तैद रहीं और सड़क पर उतरे नशे में धुत ड्राइवरों को सख्ती से सबक सिखाया गया।
हरिद्वार की सड़कों पर देर रात तक चला पुलिस का ऑपरेशन ड्रिंक एंड ड्राइव। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के आदेश के बाद पुलिस ने मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया।सड़क हादसों में बढ़ोतरी को देखते हुए यह सख्त एक्शन लिया गया और नतीजा ये रहा कि कई शराबी चालकों के भारी-भरकम चालान काटे गए, तो कुछ वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। शहर में देर रात तक पुलिस की टीमें चप्पे-चप्पे पर तैनात रहीं। किसी को भी नियमों से छूट नहीं दी गई। पुलिस ने हर संदिग्ध वाहन को रोका, कागजातों की जांच की और नशे में पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण