हल्द्वानी में 10वीं की नाबालिग छात्रा से उसी के दोस्त ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर किया दुष्कर्म
हल्द्वानी: नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में 10वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. मामला हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि अभी तक कोई आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। जानकारी के अनुसार आरोपी पीड़िता का दोस्त ही है। जिसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बैंक्वेट हॉल में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप किया है. जानकारी के मुताबिक घर आकर पीड़िता ने अपने दोस्त को फोन किया और रोते हुए उसे पूरी घटना बताई। तभी घरवालों को भी इसकी जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने मुखानी थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया। वही पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण