दो पहिया वाहन के लिए नियत करें पार्किंग का स्थान महाराज
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल भ्रमण के दौरान दो पहिया वाहन चालक की समस्या का संज्ञान लेते हुए हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उनके लिए वाहन पार्किंग का स्थान निर्धारित किया जाये।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के नैनीताल भ्रमण के दौरान दो पहिया वाहन चालकों ने उन्हें बताया कि शहर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कोई सामान लेने या दवा की दुकानों पर दवा खरीदने के लिए कोई व्यक्ति 5 मिनट के लिए भी सड़क के किनारे पर अपना वाहन खड़ा करता है तो उसका वाहन यातायात पुलिस द्वारा लॉक कर दिया जाता है। उनका कहना था कि शहर में कोई भी ऐसा स्थान नहीं है जहां वह अपना दो पहिया वाहन खड़ा कर सकें। इससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कैबिनेट मंत्री महाराज ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उनके लिए वाहन पार्किंग का स्थान निर्धारित किया जाये और जब तक पार्किंग का स्थान निर्धारित नहीं होता तब तक दुपहिया वाहन चालकों को छूट देते हुए उनके लिए समय सीमा या उचित स्थान पार्किंग हेतु उपलब्ध करवाया जाए ताकि लोग अपने दोपहिया वाहनों को खड़ा कर दुकानों से आवश्यक वस्तुएं खरीद सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण