नैनीताल मे नैनीताल में प्रशासन हुआ सख्त, अवैध वा नियम विरुद्ध तरीके से संचालित होटल होम स्टे को सील करने की तैयारी
नैनीताल: उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शुमार नैनीताल में गर्मियों का मौसम आते ही पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगी है। प्राकृतिक सौंदर्य और ठंडी आबोहवा के लिए मशहूर यह जिला हमेशा से ही पर्यटकों की पहली पसंद रहा है। हर साल हजारों की संख्या में सैलानी यहां पहुंचते हैं, जिससे न सिर्फ स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिलता है. बल्कि, होटल और होम स्टे व्यवसाय में भी तेजी देखी जाती है, लेकिन इस तेजी से फैलते पर्यटन व्यापार के बीच एक गंभीर समस्या उभरकर सामने आई है। यहां सैकड़ों होटल और होम स्टे संचालित हो रहे हैं, जो पर्यटन विभाग में पंजीकृत नहीं हैं। जिन पर अब कार्रवाई की जाएगी। इन होटल और होम स्टे व्यवसायियों की ओर से नियमों की अनदेखी करते हुए पर्यटकों के ठहरने की सुविधा दी जा रही है। जिससे न सिर्फ सरकार को राजस्व की हानि हो रही है. बल्कि, सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों की भी अनदेखी हो रही है। अब इस समस्या पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई का मन बना लिया है। नैनीताल जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने जिले में एक व्यापक सर्वेक्षण अभियान शुरू कर दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण