आंध्र प्रदेश में पुलिस ने 14 करोड़ का सोना किया जब्त
आंध्र प्रदेश के वाईएसआर जिला पुलिस ने गुरुवार को 14 करोड़ रुपये मूल्य के 15 किलोग्राम सोने के आभूषण जब्त किए. मामला जिले के प्रोद्दुतुरु के पास की बताई जा रही है। यहां पुलिस चेक जांच के दौरान पुलिस को एक कार के अंदर से गोल्ड ज्वेलरी से भरी सूटकेस को जब्त किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूटकेस को अच्छे तरीके से पैक किया गया था. सोना हैदराबाद स्थित एक गोल्ड कंपनी की बताई जा रही है। वही चार लोगों ने हैदराबाद से प्रोद्दुतुरु तक 18 किलोग्राम सोना पहुंचाया था। उसमें से लगभग 3 किलो सोना कथित तौर पर शहर के स्थानीय व्यापारियों को बेचा गया। बाकी बचे 15 किलो सोना प्रोद्दुतुरु से ताड़ीपत्री ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने कार को रोककर जांच की। जब्त किए गए सोने को आगे की जांच तक स्थानीय पुलिस स्टेशन में सुरक्षित रखा गया है। पुलिस, आयकर और जीएसटी विभाग आगे मामले की जांच करेगी। आने वाले दिनों में इसको लेकर बड़ी जानकारी सामने आ सकती है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण