जम्मू कश्मीर में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में तीन लोगों की मौत
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के रामबन में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस संबंध में रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कुलबीर सिंह ने रविवार को कहा कि प्राकृतिक आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि जिले में 100 से अधिक लोगों को रेस्क्यू गया है। वही एसएसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि कल रात से जिले में भारी बारिश हो रही है और रामबन जिले में बादल फटने और अचानक बाढ़ जैसी स्थिति हो गई. उन्होंने कहा, “दो होटल, दुकानें और कुछ घरों को नुकसान पहुंचा है. राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बंद है. लगातार बारिश के बाद बागना में एक घर ढहने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत हो गई. बचाव अभियान जारी है और 100 से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण