कुड़कावाला में 12वीं के छात्रा ने अपनी जीवन लीला की समाप्त
देहरादून जिले के डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत कुड़कावाला में 12वीं के छात्रा ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। डोईवाला कोतवाली के सी शिशुपाल सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत कुड़कावाला क्षेत्र में एक 12वीं के छात्रा ने खुदकुशी कर ली। परिजन छात्रा को लेकर छात्रा हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना से घर और मोहल्ले में कोहराम मच गया। बीते दिन उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आया था, जिसमें छात्रा फेल हो गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण