10 दिनों से अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर खरकासारी के ग्रामीण
पौड़ी जिले श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के थलीसैंण विकास खंड में पैठाणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ढाइज्युली पट्टी के लोग बीते 10 अप्रैल से विद्युत व्यवस्था बाधित होने के चलते अंधेरे में जीवन जीने को मजबूर हैं। विद्युत विभाग से कई बार गुहार लगाने के बावजूद सुनवाई ना होने से आक्रोशित ग्रामीण अब आंदोलन का मन बना रहे हैं। ग्रामीण विपिन पंत तथा दिनेश पंत ने बताया कि आकाशीय बिजली के कड़कने से गांव में ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। जिस गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन उनकी ओर से ना तो कोई सकारात्मक पहल की गई और ना ही कोई सकारात्मक जवाब इस पर दिया गया। बताया कि विद्युत व्यवस्था बाधित होने से जहां लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में गुलदार का खतरा मानव वन्य जीव संघर्ष की घटना को न्योता देता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में एक सप्ताह से अधिक दिन व्यतीत हो जाने के बावजूद आज तक विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर को नहीं बदल गया और विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन के लिए विवश हो जाएंगे। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और शासन प्रशासन की होगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण