रेलवे वाशिंग लाइन पर बुजुर्ग हादसे का शिकार, ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल
हरिद्वार रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे वाशिंग लाइन पर 78 वर्षीय बुजुर्ग श्याम सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि बुजुर्ग के पैर की उंगलियां कट गईं और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बुजुर्ग लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़े रहे, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एंबुलेंस टीम के शाकिर और पायलट संतराम मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए घायल बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
फिलहाल बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है और रेलवे प्रशासन की लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण