सुमाड़ी गांव में लगा निशुल्क नेत्र जांच शिवार, लाभार्थियों को निशुल्क चश्मे भी किए गए वितरित
पौड़ी जिले शतचंडी जनकल्याण समिति एवं गढ़वाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ पैरामेडिकल साइंसेज की ओर से सुमाड़ी गांव में निशुल्क नेत्रजन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अपनी आंखों की जांच कराई। आयोजित शिविर में जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे व दवाइयां भी वितरित की गई। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ मदन मोहन नौडियाल तथा नेत्र विशेषज्ञ डॉ अनिमेष ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रशासक कृष्णा देवी के नेतृत्व में चलाए गए कैंप के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ लिया। डॉ अनिमेष ने बताया कि वृद्ध व्यक्तियों में 35 से 40% मोतियाबिंद की मिलने पर उन्हें चिकित्सा के लिए उन्हें आवश्यक सुझाव भी दिए गए। इस मौके पर डॉ प्रियंका, चंदन सिंह नेगी, अमन, अभिषेक, मोहित आदि की मौजूदगी रही। बताया कि कैंप के आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पारुल गोयल का भी सहयोग रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण