पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक
पंजाब सरकार ने 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए एनर्जी ड्रिंक पर प्रतिबंध लगा दिया. बठिंडा में एक बैठक के दौरान पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेजों में इस पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी कर दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब, हुक्का बार और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने वाला पहला राज्य था. अब एनर्जी ड्रिंक पर प्रतिबंध लगाया गया। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बीच उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ड्रग्स के खिलाफ युद्ध अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की जा रही है. नशे की लत से पीड़ित बच्चों को नशे की लत से मुक्त कराने के लिए एक नई नीति विकसित की है. नशीली दवाओं का उपयोग करने वाले बच्चों को जेल नहीं भेजा जाएगा, बल्कि उन्हें नशीली दवाओं के पुनर्वास केंद्रों में भेजे जाएंगे.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण