मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ की बैठक
देहरादून: उत्तराखंड सरकार विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ व्यापक ड्राइव चलाकर कठोर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। वहीं अब सरकार ने राज्य में बाहरी लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने का निर्णय लिया है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअली राज्य के सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सीएम ने निर्देश दिए कि अवैध अतिक्रमण पर नियमित कार्रवाई की जाए. इसके साथ ही आधार कार्ड, वोटर आईडी, बिजली-पानी कनेक्शन जैसी सुविधाएं अनधिकृत रूप से अपात्र लोगों को देने वाले कार्मिकों को तत्काल निलंबित कर टर्मिनेशन की कार्रवाई भी शुरू करें. क्योंकि यह राज्य की सुरक्षा से जुड़ा विषय है. जिसमें कोई समझौता नहीं होगा। मुख्यमंत्री धामी ने दोनों मंडल आयुक्तों को निर्देश दिए कि वो खुद फील्ड में जाकर इन निर्देशों की प्रगति का भौतिक सत्यापन करें और अभी तक किए गए कामों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराएं. इसके साथ ही सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों का जल्द से जल्द समाधान पर ध्यान दिया जाए. ताकि शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बरकरार रहे. साथ ही आगामी चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान सीएम ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, होटल व्यवसायियों और अन्य हितधारकों के साथ तालमेल बनाकर व्यवस्थाएं मुकम्मल करने के निर्देश दिए। न्यूज़ एजेंसी

वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद, सुरक्षा एवं विश्वास को सुदृढ़ करता पिथौरागढ़ पुलिस का प्रयास
शारीरिक शोषण, ब्लैकमेल व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त को श्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
केंद्रीय गृह मंत्री वा मुख्यमंत्री ने विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डीआरएम, मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने की शिष्टाचार भेंट
26 से 31 जनवरी तक दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में उत्तराखण्ड की विकास यात्रा के होंगे दर्शन