कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियों मे जुटा पिथौरागढ़ जिला प्रशासन
उत्तराखंड से होकर गुजरने वाली ऐतिहासिक कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार फिर से शुरू हो रही है। विदेश मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल 30 जून को उत्तराखंड में प्रवेश करेगा। 50-50 सदस्यों के 5 दल इस बार कैलाश मानसरोवर यात्रा करेंगे। यात्रा संबंधित सभी तैयारियां कुमाऊं मंडल विकास निगम और पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए पर्यटक आवास गृह और समुचित व्यवस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम को दी गई है. जबकि नाभीढांग तक सड़क ठीक करने के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) और पिथौरागढ़ जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा कैलाश मानसरोवर यात्रा में आने वाले यात्रियों को न सिर्फ उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा. बल्कि यहां की लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को भी उन्हें देखने का मौका मिलेगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज