हरिद्वार की सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे के स्टिकर चिपकाने के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
हरिद्वार के भगत सिंह चौक के पास सड़कों पर पाकिस्तान के झंडे के स्टिकर चिपकाए जाने की सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें हटा दिया। घटनास्थल पर पहुंचे ज्वालापुर सीओ अवनीश वर्मा ने बताया कि जिन लोगों ने यह झंडे लगाए थे, उनकी पहचान के लिए जांच की जा रही है। उहोंने बताया कि यह मामला पहली नजर में कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के विरोध के रूप में देखा जा रहा है। लोगों के अंदर इस घटना को लेकर गुस्सा था, जिससे इस प्रकार की प्रतिक्रिया हुई है। सीओ ने कहा कि हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। जो लोग इसमें शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यह किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का कारण नहीं बनेगा और कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह घटनाक्रम दिखाता है कि नागरिकों में गुस्सा था, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण