श्रीनगर में नगर निगम के वाहन का शीशा तोड़कर चालक के साथ गाली-गलौच करने वाले 03 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीनगर/पौड़ी: नगर निगम के वाहन चालक प्रफूल नेगी द्वारा कोतवाली श्रीनगर पर आकर सूचना दी गयी कि रात्रि में नगर पालिका तिराहे के पास कुछ शरारती व असामाजिक तत्वों द्वारा शराब के नशे में हुड़दंग कर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान जब मेरे द्वारा नगर निगम के वाहन को लेकर आया गया तो इन लड़कों द्वारा मेरे साथ विवाद कर गाली गलौच करने लगे इसी दौरान उनमें से एक युवक द्वारा नगर निगम के वाहन को पत्थर मारकर वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस सूचना पर कोतवाली श्रीनगर पर अज्ञात युवकों के विरूद्ध मु.अ.सं- 27/2025, धारा- 115(2)/323(4)/351(2)/352/318(4) BNS पंजीकृत किया गया।
श्रीनगर पुलिस टीम को तुरंत घटना स्थल की CCTV कैमरा फुटेज आदि का अवलोकन करने व आस पास पूछताछ करने पर पाया गया कि उक्त घटना में नगर निगम के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त करने वाला युवक अभय रावत निवासी न्यू डांग श्रीनगर का रहने वाला है जिस पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए अभियुक्त अभय को रात्रि में ही गिरफ्तार किया गया तथा घटनाक्रम में वाहन चालक से लड़ाई-झगड़ा एवं गाली गलौच करने तथा उक्त घटना कारित करने में अभय का साथ देने वाले दो अन्य युवकों की पहचान आयुष मड़ोली निवासी- श्रीनगर व गौतम निवासी- मिस्त्री मौहल्ला श्रीनगर के रूप में हुई, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 29.04.2025 को गिरफ्तार किया गया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज