मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से की मुलाक़ात
दिल्ली में सीएम धामी कई केंद्रीय नेताओं के मुलाकात कर रहे हैं। जहां पर सीएम धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर उत्तराखंड में चल प्रोजेक्ट पर चर्चा की तो वहीं कुछ प्रस्तावित योजना को भी जल्द से जल्द से शुरू होने करने की मांग की थी। वहीं सीएम धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से मुलाकात की। वही इस मौके पर सीएम धामी ने उत्तराखंड में एयर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के साथ ही देहरादून पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर चर्चा की है. साथ ही सीएम धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से आग्रह किया कि पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी की हवाई पट्टी से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू की जाए। साथ ही सीएम धामी ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू को बताया कि पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी की हवाई पट्टी सामरिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है. क्योंकि दोनों सीमांत जिले है. यह इलाके सेना के काम भी आते हैं. ऐसे में इनका विस्तारीकरण बेहद जरूरी है. सीएम धामी ने इन दोनों क्षेत्र को दिल्ली से जोड़ने के लिए भी कहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण