जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान के खिलाफ
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए हैं। इनमें सिंधु जल संधि को सस्पेंड करना, अटारी-वाघा बॉर्डर बंद करना, पाकिस्तानी नागरिकों को देश लौटने और दोनों पक्षों के उच्चायोगों में अधिकारियों की संख्या कम करना शामिल हैं. इस बीच पाकिस्तान में नकेल कसने के लिए सरकार एक और कदम उठान पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार पाकिस्तानी एयरलाइनों के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र बंद करने पर सक्रिय रूप से विचार कर रही है. मामले से परिचित अधिकारियों के अनुसार इस कदम से पाकिस्तानी एयरलाइनों को कुआलालंपुर जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों तक पहुंचने के लिए नया रूट यूज करना होगा। इस बीच पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तानी एयरलाइनों ने पहले ही भारतीय हवाई क्षेत्र से बचना शुरू कर दिया है. इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले कहा कि सरकार भारतीय बंदरगाहों पर पाकिस्तानी जहाजों पर प्रतिबंध लगाने पर भी विचार कर रही है। इससे पहले पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था, क्योंकि भारत ने पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवादियों को पनाह देने और उनकी मदद करने का आरोप दोहराए और उस पर जवाबी कार्रवाई. इससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण