पीएम मोदी ने 58 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में अमरावती के विकास के लिए 58000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो चंद्रबाबू नायडू द्वारा की जा रही पहलों पर नजर रखते थे। उन्होंने कहा, ” जब मैं गुजरात का नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री था, तो मैं हैदराबाद में चंद्रबाबू नायडू द्वारा की जा रही पहलों पर बहुत बारीकी से नजर रख रहा था. मैंने बहुत कुछ सीखा और आज मुझे उन्हें लागू करने का अवसर मिला। वही अमरावती में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इंद्रलोक की राजधानी का नाम अमरावती था और यह महज संयोग नहीं है कि अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी है. यह ‘स्वर्ण आंध्र’ की स्थापना का प्रतीक है. स्वर्ण आंध्र विकसित भारत के मार्ग को मजबूत करेगा और अमरावती ‘स्वर्ण आंध्र’ के विजन को सशक्त करेगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज