मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल के ताजा हालात पर सभी अधिकारियो के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक ली
देहरादून:बीते दिन नैनीताल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद शहर में तनावपूर्ण माहौल है। जहा आरोपी की उम्र करीब 65 साल है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। फिर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। वही मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल जिला मुख्यालय हल्द्वानी में पैरामिलिट्री फोर्स लगाई गई है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी केदारनाथ से लौटते ही देहरादून में नैनीताल के ताजा हालात पर बैठक की। बैठक में पुलिस और शासन के उच्च अधिकारियों के साथ-साथ नैनीताल जिले के डीएम और एसएसपी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। सीएम धामी ने साफ किया है कि किसी भी कीमत पर हल्द्वानी या नैनीताल शहर के हालात खराब नहीं होने चाहिए, जो भी इस तरह की हरकतों में शामिल है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिएबैठक में मौजूद उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के अधिकारियों के अलावा कुमाऊं कमिश्नर और कुमाऊं आईजी रिद्धिमा अग्रवाल भी मौजूद थी. बैठक में सीएम धामी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि हालत पर जल्द से जल्द काबू पाया जाए. साथ ही पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो इसका बात का विशेष ध्यान रखा जाए। नैनीताल जिले में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। न्यूज़ एजेंसी

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज