जीएमवीएन की बुकिंग पहुंची बारह करोड़ के पार-महाराज
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित एवं निर्बाध गति से चल रही है। पहलगाम की घटना के बाद युद्ध के हालात बनने की संभावनाओं के कारण अभी फिलहाल मसूरी एवं प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं है लेकिन जैसे जैसे हालात सामान्य होंगे निश्चित रूप से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख करेंगे। महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। 30 अप्रैल 2025 से प्रारम्भ हुई चारधाम यात्रा के पंजीकरण के तहत अभी तक 25,26, 866 (पच्चीस लाख छब्बीस हजार आठ सौ छियासठ) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जबकि ढाई लाख के लगभग श्रद्धालु अभी तक धामों में दर्शनों का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जीएमवीएन के गेस्ट हाऊसों के आधार पर कहा जा सकता है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम का रुख करेंगे। कहा कि फरवरी 2025 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के तहत अभी तक कुल 12,12,34,844 (बारह करोड़ बारह लाख चौंतीस हजार आठ सौ चवालीस) रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात