स्पेशल जज पॉक्सो हल्द्वानी सुधीर तोमर की कोर्ट ने आरोपी सिन्दू यादव को दुष्कर्म का दोषी पाते हुए सजा सुनायी
हल्द्वानी: नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को कोर्ट ने 20 साल की कठोर कारावास और ₹20,000 का अर्थदंड से दंडित किया है। वही मामले में स्पेशल जज पॉक्सो हल्द्वानी सुधीर तोमर की कोर्ट ने आरोपी सिन्दू कुमार उर्फ सिन्दू यादव को नाबालिग से दुष्कर्म का दोषी पाते हुए सजा सुनायी है। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र का है। यहां 16 वर्षीय नाबालिग 23 मार्च 2023 को घर से लापता हो गई थी. पूरे मामले में पीड़ित के परिवार ने नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस से गुहार लगाई। जहां पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि एक अनजान युवक नाबालिग लड़की को लालकुआं रेलवे स्टेशन पर मिला और बहलाफुसला कर नौकरी दिलाने का झांसा देखकर अपने साथ रुद्रपुर ले गया। साथ हो पूरे मामले में न्यायालय ने गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सिन्दू कुमार को दोषी पाते हुए 20 साल के कठोर कारावास और ₹20,000 का अर्थ दंड लगाया है. अर्थ दंड जमा नहीं करने की स्थिति में 3 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. न्यायालय ने विधिक सेवा प्राधिकरण को पीड़िता को ₹400,000 प्रतिकर देने के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा