पंजाब से श्रीनगर पहुंची नाबालिग बालिका को पौड़ी पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू कर सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द
बीती 10.05.2025 को महिला थाना श्रीनगर पर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग लड़की श्रीनगर क्षेत्र में अकेले घूम रही है इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को ढूंढकर महिला थाना श्रीनगर में लाया गया। उक्त नाबालिक बालिका से जानकारी करने पर नाबालिक बालिका द्वारा अपना नाम और उम्र 10 वर्ष निवासी लुधियाना पंजाब बताया गया। बालिका से उसके परिजनों के मोबाइल की जानकारी की गई जिसके पश्चात उपलब्ध मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क करने पर ज्ञात हुआ कि उनकी बालिका दिनांक 30.04.2025 से अपने घर राज कालोनी प्रेमनगर लुधियाना पंजाब से गायब है जिसकी गुमशुदगी की सूचना उनके द्वारा थाना फोकल प्वाइंट लुधियाना पंजाब में दी गई थी श्रीनगर पुलिस टीम द्वारा थाना फोकल प्वाइंट लुधियाना पंजाब से सम्पर्क कर बालिका के बारे में अवगत कराया गया और नाबालिग बालिका के सकुशल श्रीनगर में होने की सूचना दी गई साथ ही उन्हें श्रीनगर आने हेतु कहा गया। जिस पर दिनांक 11.05.2025 को नाबालिक बालिका के पिता श्री दीनानाथ व पंजाब पुलिस के ASI राजेन्द्र सिंह उनकी टीम महिला थाना श्रीनगर पहुंचे जिसके पश्चात आवश्यक कार्यावाही करने के पश्चात नाबालिग बालिका को सकुशल उसके पिता व पंजाब पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
#UttarakhandPolice

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण