कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ द्वारा पाकिस्तान से लाया गया वापस
नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा आतंक के खिलाफ अपनाए गए गंभीर रवैये के बाद पाकिस्तान ने बीएसएफ जवान को पूर्णम कुमार शॉ को भारत को सौंप दिया है। वही पूर्णम कुमार गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे। तो वही बीएसएफ ने बताया कि कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ द्वारा पाकिस्तान से वापस लाया गया। कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ 23 अप्रैल 2025 को फिरोजपुर सेक्टर में ऑपरेशनल ड्यूटी के दौरान गलती से पाकिस्तान की सीमा में चले गए थे. इसके बाद कांस्टेबल पूर्णम कुमार शॉ को पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया था। जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को पंजाब में अटारी सीमा पर पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से पकड़े गए बीएसएफ जवान पूर्णम शॉ को भारत को सौंप दिया। पूर्णम शॉ वाघा-अटारी बॉर्डर से अपने देश में कदम रखा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण