30ग्राम अवैध चरस के साथ लक्ष्मणझूला पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार
पौड़ी पुलिस द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला के नेतृत्व में लक्ष्मणझूला पुलिस टीम द्वारा दैनिक चेकिंग अभियान के दौरान नाग बाबा गली लक्ष्मणझूला के पास एक एक युवक हिमांशु रावत निवासी श्यामपुर गढ़ी ऋषिकेश को स्कूटी संख्या UK11A1231में 30 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हए गिरफ्तार कर वाहन को मौके पर सीज किया गया है। इस संबंध में थाना लक्ष्मणझूला पर अभियुक्त के विरूद्ध मु.अ.सं- 26/2025, धारा- 8/20/60 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गाय। उक्त अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात माननीय न्यायालय पौड़ी के समक्ष पेश किया जा रहा है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज