अपर तहसीलदार के पेशकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते दबोचा
रुड़की की तहसील मे विजिलेंस टीम की कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया है। अपर तहसीलदार के पेशकार को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए धर दबोचा है।बताया जा रहा है कि पेशकार ने एक महिला अधिवक्ता से किसी काम के एवज में पैसों की मांग की थी। महिला अधिवक्ता ने मामले की जानकारी विजिलेंस टीम को दी, जिसके बाद पूरी योजना के तहत कार्रवाई की गई। जैसे ही पेशकार ने रिश्वत की रकम ली, विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े गए पेशकार से मौके पर ही पूछताछ की जा रही है और विजिलेंस की टीम तहसील में दस्तावेजों की जांच भी कर रही है। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है और अन्य अधिकारी व कर्मचारी सकते में हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस टीम को पहले से ही कई दिनों से इस पेशकार की गतिविधियों पर शक था, और अब अधिवक्ता की शिकायत के बाद पक्के सबूत मिल गए। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विजिलेंस की टीम तहसील में अभी भी मौजूद है, और आगे और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण