वन विभाग द्वारा जंगली जानवरों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था शुरू कर दी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वन विभाग ने जंगलों में वनाग्नि रोकने के साथ-साथ जंगली जानवरों के लिए पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था शुरू कर दी है। बढ़ती गर्मी और तापमान के मद्देनज़र हरिद्वार के घने जंगलों में जल संकट से जूझ रहे वन्यजीवों को राहत देने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।हरिद्वार वन विभाग की ओर से श्यामपुर, रसिया बड़, लालडांग, पथरी और रानीपुर रेंज जैसे हाथी प्रभावित क्षेत्रों में नलकूप (ट्यूबवेल) लगाए जा रहे हैं, ताकि गर्मी के मौसम में हर वक्त पानी की उपलब्धता बनी रहे। साथ ही पुराने तालाबों को पुनर्जीवित किया जा रहा है और नई जल संरचनाएं भी विकसित की जा रही हैं। भीषण गर्मी के दौरान जब तापमान तेजी से बढ़ता है, तो जंगली जानवरों को पानी की तलाश में दूर-दराज जाना पड़ता है। लेकिन अब राजाजी टाइगर रिजर्व के भीतर ही उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। ऐसे में हाथियों के झुंड, तेंदुए, बाघ, हिरण और अन्य वन्यजीवों को काफी राहत मिलेगी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए हर रेंज में विशेष टीमों को लगाया गया है, जो नियमित निगरानी कर रही हैं। यह पहल वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण