7.8लाख रू0 की ठगी करने वाले ईनामी अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने अमदाबाद से धर दबोचा
बीती 05.03.2025 को वादी नरेश चंद्र जोशी निवासी-ग्रस्टनगंज कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कौशल्य फाउंडेशन कम्पनी के हैज फंड में निवेश कर ज्यादा ब्याज देने का झांसा देकर वादी से कुल 7,80,000/- रुपए की धनराशि ठगी गई है। इस सम्न्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर तत्काल मु0अ0सं0-69/2025, धारा- 318(4) BNSS बनाम अज्ञात किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार श्री रमेश सिंह तनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी। विवेचक द्वारा कुशल विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए दौराने विवेचना जिन खातों में वादी द्वारा पैसा ट्रांसफर किया गया था उस सम्बन्ध में जानकारी की जिसमें खाताधारक हितेश कुमार पटेल निवासी अहमदाबाद गुजरात के खाते में 04 लाख 80 हजार की धनराशि ट्रांसफर होना प्रकाश में आया। साक्ष्य संकलन कर आरोपों की पुष्टि होने पर गठित पुलिस टीम द्वारा की गई कुशल पतारसी सुरागसी तथा बेहतर सर्विलांस की मदद से उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया गया लेकिन अभियुक्त शातिर किस्म का होने के कारण व पुलिस की गिरफ्तारी से बचने हेतु लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था जिस कारण श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियुक्त हितेश कुमार की गिरफ्तारी पर 10,000/- रुपए का ईनाम घोषित किया गया साथ ही गठित पुलिस टीम को अभियुक्त उपरोक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु सख्त निर्देशित दिये गये थे। जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम के अथक प्रयासों व कुशल सुरागसी-पतारसी करने के पश्चात उक्त प्रकारण में संलिप्त अभियुक्त हितेश कुमार को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज