नौकरों/किरायदारों का सत्यापन ना कराने पर 24 मकान मालिकों का 2.4लाख रुo का कटा चालान
समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर वृहद स्तर पर संदिग्धों व बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया। इस सत्यापन अभियान के दौरान कोतवाली कोटद्वार,थाना सतपुली व थाना पैठाणी पुलिस टीम द्वारा अपने अने थाना क्षेत्रान्तर्गत कुल 400 से अधिक बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारो/मजदूरों/रेडी/ठेली वालो के भौतिक सत्यापन किये गये। पुलिस द्वारा लगातार बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन कराने की अपील करने के बावजूद भी जिन मकान मालिकों द्वारा अभी तक सत्यापन नहीं कराया गया है उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा ऐसे 24 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत प्रति मकान मालिक के विरुद्ध 10-10 हजार (कुल 2,40,000-/) का चालान माननीय न्यायालय को प्रेषित किया गया।
अपीलः- पौड़ी पुलिस द्वारा मकान मालिकों, प्रतिष्ठानों, होटल एवं ढाबा संचालको से आग्रह किया कि वह अपने-अपने किरायेदारों, नौकरों का शत प्रतिशत सत्यापन अवश्य करायें। बिना सत्यापन कराये किसी भी बाहरी व्यक्ति को कमरा किराये पर न दे। पुलिस द्वारा इसी प्रकार से सत्यापन की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी, सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों, ढावा, होटल संचालकों के विरुद्व आवश्यक चालानी कार्यवाही की जायेगी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज