रामनगर के सक्कनपुर गांव में बाघ ने एक युवक को बनाया अपना निवाला
नैनीताल जिले के रामनगर में बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रामनगर वन प्रभाग के तराई पश्चिमी क्षेत्र में सक्कनपुर गांव में बाघ ने एक युवक को अपना निवाला बनाया. मृतक की पहचान 35 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र जबर सिंह, निवासी सक्कनपुर पीरूमदारा के रूप में हुई है. घटना सोमवार सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। विनोद कुमार अपने गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ लकड़ी लेने के लिए जंगल गया था. बताया जा रहा है कि गांव में एक पारिवारिक शादी थी और इसी सिलसिले में सभी लोग लकड़ी लेने जंगल गए थे., इसी दौरान सक्कनपुर क्षेत्र के कामदेवपुर गांव के पास जंगल के किनारे बाघ ने विनोद पर अचानक हमला कर दिया. बाघ ने विनोद को दबोच लिया और घसीटते हुए करीब 100 मीटर जंगल के अंदर ले गया। साथ में मौजूद लोगों ने जब शोर मचाया तो बाघ युवक को छोड़कर झाड़ियों में ओझल हो गया। घटना के बाद विनोद को हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात