मालगड्डी में वाहन दुर्घटना में चार लोगों की दर्दनाक मौत
जनपद टिहरी गढ़वाल देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र कीर्तिनगर-बढ़ियारगढ़ मोटरमार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां बढ़ियारगढ़ से मालगड्डी तल्ला की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर 40 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। कार में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे। सूचना प्राप्त होते ही मौके पत्र पहुंचे तहसील प्रशासन व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर गंभीर घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीकोट लाया गया। जहां डाक्टरों की टीम ने चारों को मृत घोषित कर दिया। कीर्तिनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि 68 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र हरि सिंह निवासी दिगोली मालगढ़ी बडियारगढ़, 70 वर्षीय धर्म सिंह असवाल पुत्र पीतांबर असवाल, 65 वर्षीय कर्ण सिंह पंवार पुत्र राम सिंह, 65 वर्षीय राजेंद्र सिंह पंवार पुत्र जीत सिंह पंवार निवासी मालगड्डी की घटना में दर्दनाक मौत हो गयी है। बताया कि यह दुर्घटना गांव के ही पास हुई है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज