उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे 220 नए डॉक्टर्स – स्वास्थ्य मंत्री
देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग को 220 नए डॉक्टर्स मिल गए हैं। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से चिकित्साधिकारी भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. चयनित डॉक्टरों को जल्द ही पहाड़ी जिलों के दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी. इससे राज्य की स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी. साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को पीएमएचएस संवर्ग के तहत चिकित्साधिकारी बैकलॉग के 276 रिक्त पदों का अधियाचन भेजा था। इसी कड़ी ने बोर्ड ने 27 फरवरी 2025 को रिक्त पदों को भरने के लिए स्वीकृति जारी की. इसके बाद 7 से 20 में तक साक्षात्कार हुए. इस प्रक्रिया के बाद बोर्ड ने 220 अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की, लेकिन कुछ आरक्षित श्रेणियों में पात्र अभ्यर्थी नहीं मिलने की वजह से पदों को अग्रेनित किया गया। वही उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने बयान जारी करते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने बैकलॉग के चिकित्साधिकारियों के 220 पदों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. इन सभी डॉक्टरों को जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के तहत पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्र के अस्पतालों में तैनाती दे दी जाएगी। इससे वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला