बीजेपी पार्टी अपना टेंपररी कार्यालय खुल सकता है 6 नंबर पुलिया के आसपास
देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी पार्टी इन दिनों प्रदेश कार्यालय के लिए एक किराए का मकान ढूंढ रही है। वही ऐसा इसलिए क्योंकि जहां पर इस समय भाजपा का प्रदेश कार्यालय मौजूद है। वहां पर बीजेपी जल्द ही एक बड़ा प्रदेश कार्यालय बनाने जा रही है। काफ़ी लंबे समय से उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी अपने नए कार्यालय के निर्माण में लगी हुई है। रिंग रोड पर चयन की गई प्रदेश कार्यालय निर्माण की भूमि पर विवाद के बाद उत्तराखंड भाजपा के लिए कार्यालय निर्माण टेढ़ी खीर बना हुआ था। आखिरकार प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व ने इसे लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिसके हिसाब से इस वक्त जहां भाजपा प्रदेश कार्यालय मौजूद है उसके आसपास की तीन बीघा जमीन खरीद कर यहां भव्य प्रदेश कार्यालय बनाया जाएगा. पूर्व में निर्धारित प्रदेश कार्यालय से यह कार्यालय थोड़ा अलग होगा। पहले जो जमीन रिंग रोड पर चयनित की गई थी वह काफी फैली हुई थी। वहां बड़े परिसर का प्रदेश कार्यालय बनाना संभव था। अब पार्टी प्रदेश कार्यालय परिसर मल्टी स्टोरी के रूप में तैयार करने पर विचार किया जा रहा है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात