निजी वाहन पर हूटर बजाने वाले की दून पुलिस ने लगाई क्लास
राजपुर: SSP_देहरादून द्वारा वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा एवं पर्यटक सीजन के दृष्टिगत यात्रियों की सुरक्षा एवं वाहन दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम, वाहनों की स्पीड नियंत्रण एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के सभी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देर रात्रि वाहन चेकिंग के दौरान थाना राजपुर पुलिस द्वारा मसूरी डाइवर्जन के पास हूटर बजा रहे एक वाहन संख्या UK07DF 0099 को रोका गया, जिसके चालक शौर्य खत्री पुत्र संजीव कुमार खत्री, निवासी सहस्त्रधारा रोड, देहरादून द्वारा शराब पीकर वाहन चलाया जा रहा था तथा अवैध तरीके से हूटर का प्रयोग किया जा रहा था| पुलिस द्वारा मौके से वाहन को थाने में लाकर वाहन में लगा अवैध हुटर को निकालकर जब्त किया गया तथा वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज करते हुए वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण