70% पंजीकृत अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर दी परीक्षा
देहरादून: उत्तराखंड वन विभाग में वन दरोगा पद पर भर्ती के लिए हजारों युवाओं ने आज परीक्षा दी. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इसके लिए पिछले लंबे समय से होमवर्क किया था, शायद यही कारण है कि लिखित परीक्षा को आयोग पारदर्शी तरीके से पूरा करवा पाया है। वही प्रदेश में वन दरोगा बनने के लिए राज्य के हजारों युवा आज परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। इस दौरान आयोग ने परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए तमाम व्यवस्थाएं की थी. परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाई गई. साथ ही आयोग द्वारा परीक्षा केंद्रों पर जैमर की भी व्यवस्था की गई थी। तो वही उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सभी 13 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए थे। पुरे राज्य भर में कुल 151 परीक्षा केंद्र थे. जहां परीक्षा आयोजित कराई गई। वन दारोगा पद पर लिखित परीक्षा सुबह 11 बजे से 1 बजे तक आहूत की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण