गूलरभोज में नदी में डूबे सेना के जवान के शव को SDRF ने किया बरामद
ऊधमसिंहनगर: बीती 22 जून 2025 को क्षेत्राधिकारी बाजपुर द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि गूलरभोज क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति नदी में डूब गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट रुद्रपुर से उप निरीक्षक श्री सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वही टीम द्वारा घटनास्थल पर देर रात तक सघन सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा व तेज बहाव के कारण डूबे व्यक्ति का पता नहीं चल पाया। तो वही प्रातः SDRF टीम द्वारा पुनः सर्चिंग अभियान चलाया गया, जिसमें टीम को सफलता मिली और डूबे व्यक्ति का शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
डूबे व्यक्ति की पहचान हिमांशु मिश्रा, निवासी बैंगलोर (कर्नाटक) के रूप में हुई, जो भारतीय सेना की आर्मी सप्लाई कोर में तैनात थे और वर्तमान में हल्द्वानी में सेवा दे रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण