गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की
गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के केंद्रों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। वही गढ़वाल लोकसभा में स्थित प्रमुख पुरातात्विक स्थलों और जननायकों से जुड़े स्मारकों की स्थिति, उनके रखरखाव एवं विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विशेष रूप से कोटद्वार स्थित प्रसिद्ध कण्वाश्रम को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया गया. पूर्व में भी इस विषय पर पत्राचार किया जा चुका है। तो केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही पुरातत्व विभाग की उच्च स्तरीय टीम कण्वाश्रम का दौरा करेगी। वहां के स्मारकों के संरक्षण, सुरक्षा और उन्नयन की संभावनाओं का मूल्यांकन करेगी। वही इस मुलाकात में मलेथा में स्थित वीर माधो सिंह भंडारी की ऐतिहासिक गूल (नहर) के संरक्षण व रखरखाव को लेकर भी चर्चा की गई। इसे राष्ट्रीय पुरातात्विक महत्त्व का दर्जा देने की मांग दोहराई गई. साथ ही वीरांगना तीलू रौतेली से जुड़े स्मारकों के संरक्षण का भी आग्रह किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण