गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की
गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व के केंद्रों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। वही गढ़वाल लोकसभा में स्थित प्रमुख पुरातात्विक स्थलों और जननायकों से जुड़े स्मारकों की स्थिति, उनके रखरखाव एवं विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान विशेष रूप से कोटद्वार स्थित प्रसिद्ध कण्वाश्रम को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया गया. पूर्व में भी इस विषय पर पत्राचार किया जा चुका है। तो केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही पुरातत्व विभाग की उच्च स्तरीय टीम कण्वाश्रम का दौरा करेगी। वहां के स्मारकों के संरक्षण, सुरक्षा और उन्नयन की संभावनाओं का मूल्यांकन करेगी। वही इस मुलाकात में मलेथा में स्थित वीर माधो सिंह भंडारी की ऐतिहासिक गूल (नहर) के संरक्षण व रखरखाव को लेकर भी चर्चा की गई। इसे राष्ट्रीय पुरातात्विक महत्त्व का दर्जा देने की मांग दोहराई गई. साथ ही वीरांगना तीलू रौतेली से जुड़े स्मारकों के संरक्षण का भी आग्रह किया गया।

120 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन से SDRF ने घायल को किया सुरक्षित रेस्क्यू
बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा–एनडीए गठबंधन की प्रचंड ऐतिहासिक विजय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने उल्लासपूर्वक के मनाया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया गौचर मेले का शुभारंभ
पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाही महिला का गुम हुआ पर्स लौटाया सुरक्षित वापस
बाल दिवस पर बच्चों के साथ संवाद—शिक्षा, संस्कार और सुरक्षा के प्रति बच्चों को किया सजग