फर्जी प्रमाण पत्रों के दम पर बनी नौकरी, अब बनी गिरफ्तारी की वजह, पौड़ी पुलिस ने फर्जी शिक्षक को दबोचा
जनपद पौड़ी की रिखणीखाल पुलिस ने एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर शिक्षक पद पर नियुक्त हुए आरोपी दिनेश सिंह रावत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
👉 क्या है पूरा मामला:
उप शिक्षा अधिकारी, प्राथमिक शिक्षा रिखणीखाल द्वारा दिनांक 31.05.2025 को दी गई तहरीर पर थाना रिखणीखाल में मु0अ0सं0 06/25, धारा 420/467/468/471 IPC के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी दिनेश सिंह रावत, निवासी – धूरा पेनो (रिखणीखाल), वर्तमान में शिबूनगर कोटद्वार में निवासरत, ने मृतक आश्रित कोटे से वर्ष 1993 में शिक्षक पद पर नियुक्ति प्राप्त की थी।
🔍 फर्जीवाड़े का खुलासा ऐसे हुआ:
आरोपी ने “जनता इंटर कॉलेज, छज्जुपुर, जनपद गाजियाबाद हापुड़” के नाम पर माध्यमिक शिक्षा परिषद, मेरठ (उ.प्र.) द्वारा जारी इंटरमीडिएट उत्तीर्ण प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था। पुलिस और विभागीय जांच में यह प्रमाणित हुआ कि वर्ष 1993 में आरोपी ने कोई वैध परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की थी, और प्रस्तुत दस्तावेज पूरी तरह कूटरचित (फर्जी) पाए गए।
📂 जांच की प्रमुख बातें:
शिक्षा विभाग ने भी विभागीय जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि की।
दस्तावेजों का गहन सत्यापन, स्कूल से रिपोर्ट व मेरठ बोर्ड से सत्यापन के उपरांत मामला पूरी तरह उजागर हुआ।
⚖️ पुलिस टीम ने दस्तावेजी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 26.06.2025 को अभियुक्त को शिबूनगर, कोटद्वार से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण