महाराज ने ट्रैवलर बस दुर्घटनाग्रस्त होने पर चिन्ता जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की
देहरादून। जनपद रुद्रप्रयाग, घोलतीर के समीप बद्रीनाथ हाईवे पर हुई मिनी ट्रैवलर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने चिंता जताते हुए हादसे में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। महाराज ने कहा कि हादसे में मारे गए, घायल यात्रियों को निकालने और लापता यात्रियों की खोज के लिए एसडीआरएफ 40 किमी तक रेस्क्यू अभियान चला रही है। बस दुर्घटना में घायल यात्रियों के उपचार हेतु राहत कार्य लगातार जारी है। गंभीर रूप से घायलों के त्वरित ईलाज हेतु उन्हे हेली एम्बुलेंस की सहायता से एआईआईएमएस (AIIMS) ऋषिकेश भेजा गया है। प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण