महेंद्र भट्ट निर्विरोध बीजेपी के बनेंगे प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर एक बार फिर से निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बनने वाले हैं। वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए सिर्फ महेंद्र भट्ट ने ही नामांकन किया है। वही ऐसे में महेंद्र भट्ट निर्विरोध दोबारा उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष बन जाएंगे। महेंद्र भट्ट के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के समय उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। ऐसी उम्मीद है कि कल यानी मंगलवार 1 जुलाई को बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। नामांकन करने के बाद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गौरवशाली संगठनात्मक परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मैंने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण